अजय को ठहराया अपने कुँवारी होने का जिम्मेदार, अब यह 48 साल की हीरोइन कार्तिक संग लगी घूमने
कार्तिक संग घूमने लगी 48 साल की तब्बू
तब्बू अब 48 साल की हो गयी है और अब भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस का कोई जवाब नही है वो हर साल फिल्मों में नजर जरूर आती है। हाल ही में वो कार्तिक के साथ सड़क पर घूमती हुई दिखी। आपको बता दे की कार्तिक और तब्बू दोनों ही भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले है।
Third party image reference
और इसी फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों एयरपोर्ट से रवाना हुए है। इसी बीच दोनों सड़क पर घूमते नजर आये। तब्बू शर्ट और जींस पहनी हुई काफी फिट और स्लिम नजर आ रही थी। मीडिया के कैमरे ने दोनों को दूर से ही अपने कैमरे में स्पॉट कर लिया। और उनकी तस्वीरें चर्चा में आ गई।
Third party image reference
अजय को ठहराया अपने कुँवारी होने का जिम्मेदार
48 साल की तब्बू अभी तक कुँवारी है। और जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नही की तो उन्होंने बड़े मुस्कुराते हुए जवाब दिया इसके जिम्मेदार अजय है, उन्होंने बताया कि उनके घर के पड़ोस में ही अजय और उनके कजन समीर रहते थे और वो जब भी कई बाहर जाती थी तब उनका पीछा करने लगते थे। कई बार जब कोई लड़का उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करता था, तो कभी-कभी अजय और समीर उसकी पिटाई भी कर देते थे। इसी के चलते उन्होंने अजय को, अपने अब तक कुँवारी रहने का जिम्मेदार ठहराया, और तब्बू ने बताया कि उनका और अजय का दोस्ती का रिश्ता बहुत मजबूत है। और वो उन्हें अपने परिवार का सदस्य ही मानती है। और कुछ समय पहले ही उन्होंने साथ में फिल्म 'दे दे प्यार दे' में साथ में काम भी किया।


No comments