वैसे तो मां बनने का सपना हर किसी महिला का होता है, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी खूबसूरत टेलीविजन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी मां नहीं बनना चाहती है । दरअसल हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि कविता कौशिक है जिन्हें आप सब चंद्रमुखी चौटाला के नाम से भी जानते होंगे । हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू के दौरान कविता कौशिक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की ।
Third party image reference

40 की उम्र में बच्चे पैदा नहीं करना चाहती

हिंदुस्तान टाइम से बातचीत करने के दौरान कविता कौशिक को जब पूछा गया कि वह मां कब बनने वाली है और परिवार कब बड़ा करेगी ? तो इस बात का जवाब देते हुए कविता ने बताया कि, 'वह कभी भी मां बनना नहीं चाहती है और यह फैसला उन्होंने अपने पति रोहित विश्वास के साथ मिल कर लिया है । कविता आगे बताती है कि, 'यदि मैं 40 की उम्र में मां बनूंगी तो मेरा बच्चा जब 20 साल का होगा तो मैं 60 की हो जाऊंगी । मैं यह नहीं चाहती कि इतनी कम उम्र में वह बूढ़े मां बाप की जिम्मेदारियां उठाये । यह मेरे बच्चे के साथ अन्याय होगा ।
Third party image reference

जिंदगी भर नहीं बनेगी मां

कविता कौशिक आगे बताती है कि, 'मैं दुनिया को शांत और हल्का रखना चाहती हूं भीड़ से भर चुकी इस दुनिया को मैं और बड़ा नहीं करना चाहती हूं । मैं जब छोटी थी तब मेरे मां-बाप को मैंने खो दिया था । इकलौती बेटी होने के नाते मुझे परिवार की रोजी रोटी कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी मैं यह मेरे बच्चे के साथ हो ऐसा नहीं चाहती हूं ।'
Third party image reference
आपको बता दें कि रोहित और कविता कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में शादी कर ली और आज यह कपल खुशहाल जिंदगी जी रहा है । सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती है ।