Breaking News

राजस्थान में लॉकडाउन के बीच दरिंदगी, नाबालिग लड़की का 3 दरिंदो ने मिलकर बारी-बारी किया रेप, आरोपियों की हुई पहचान

दरिंदों ने 17 साल की एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

डेस्क। पूरा देश जहाँ कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहा है, वही कुछ असमाजिक इस भयावक महामारी में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। कुछ ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने, जहाँ कुछ दरिंदों ने 17 साल की एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
यह मामला राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक इलाके के एक गांव का है। खबर के मुताबिक, नाबालिक लड़की चूल्हा जलाने के लिए घर के पास ही ईंधन लेने गई थी। जहां पर तीन लड़के उसे अगवा कर औद्योगिक इलाके की एक बंद कंपनी में ले गए और जबरन बारी-बारी से उसका रेप किया।
जब नाबालिग लड़की घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसका तलाश शुरू की और उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पहुंचे तो देखा आरोपी वहां से भाग गए हैं। इसके बाद परिजनों ने बंद कमरे से पीड़ित लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद, पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने भिवाड़ी के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है औऱ जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, एसएचओ विजय तिवारी ने कहा कि एक शिकायत मिली थी कि नाबालिग लड़की के साथ महिला थाना अंतर्गत कुछ लोगो ने रेप किया है। लड़की का मामला दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल करवा गया है, साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

No comments