Breaking News

पुलिस ने 39 महिलाओं को भेजा जेल, जनधन खाते से पैसा निकालने पहुंची थी बैंक

भिण्ड। लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में 39 महिलाओं को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। महिलाओं पर धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई है।
प्रधानमंत्री द्वारा जनधन खाते में भेजे गए 500 रुपये निकालने कियोस्क सेंटर पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी, जहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, इसलिए कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही की है। महिलाओं को बुनियाद स्कूल में अस्थाई रूप से बनाई गई जेल में बंद किया गया।

No comments