Breaking News

39 पत्नियां 96 बच्चे 1 पति। ये है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार


Courtesy : Google
आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत के मिजोरम में एक गांव है जिसका नाम Baktawng है यहाँ एक आदमी रहता है जिसका नाम Ziona Chana है। ये आदमी दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली का मुखिया है। Ziona Chana की उम्र 74 साल है और उनकी 39 पत्नियां हैं। उनके पूरा परिवार 181 लोगों का है जो एक साथ एक घर में रहता है। उनकी 14 बहुएँ हैं और 33 पोते पोतियाँ हैं।

Courtesy : Google
Ziona Chana के इस घर में 100 कमरे मौजूद हैं। उन्होंने पहली शादी मात्र 15 साल की उम्र में की थी। एक बार Ziona Chana ने एक साल में 10 शादियां की थी। इनके घर खाना रोज़ाना ऐसे बनता है जैसे किसी शादी के लिए बनता हो। Ziona Chana ने अपने बच्चे और पोते पोतियों के लिए एक अलग से स्कूल भी खोला हुआ है जिसमें सिर्फ इनके परिवार के ही लोग पढ़ते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए परिवार के लोग ही टीचर की भूमिका निभाते हैं।

Courtesy : Google
Ziona Chana फुटबाल के दीवाने हैं और उन्होंने एक फ़ुटबाल लीग भी शुरू की है। इस फ़ुटबाल लीग में बहुत सी टीमें हिस्सा लेती हैं मगर हैरत की बात ये है कि इन सारी टीमों के खिलाड़ी सिर्फ इसी परिवार के लोग होते हैं। Ziona Chana की सभी पत्नियां एक दूसरे के साथ बहुत मोहब्बत से रहती हैं और सब मिल जुलकर घर का काम करती हैं।

Courtesy : Google
Ziona Chana एक काफी अमीर आदमी है इसका लकड़ी का कारोबार है। इसके सभी लड़के कारोबार करने में इसी मदद करते हैं।

No comments