Breaking News

33 हत्याकांड : पंकज की हत्या का आरोप, ससुरालवालों से भिड़े परिजन


एनएच-33 हत्याकांड : पंकज की हत्या का आरोप, ससुरालवालों से भिड़े परिजन
एनएच-33 स्थित रिपीट कॉलोनी की पहाड़ी पर पेड़ से लटकती मिली पंकज साहू की लाश के मामले में सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। पंकज के घरवाले और ससुरालवाले आपस में भिड़ गए।लगाया हत्या का आरोप : हंगामा करने वाले पंकज के परिजन थे, जो बारीडीह के लोहिया पथ से एमजीएम कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। उनका कहना है कि पंकज की हत्या की गई, क्योंकि उसके शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान हैं। हत्या के बाद ही शव को फंदे से लटकाया गया। सोमवार सुबह बारीडीह से पंकज के भाई व अन्य लोग एमजीएम कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंकज की पत्नी व ससुरालवालों ने थाने में लिखकर दिया है कि पंकज ने आत्महत्या की है, लेकिन जब वह सामान्य रूप से ससुराल में रह रहा था तो आत्महत्या का कारण क्या हो सकता है। पंकज के भतीजे सूरज ने कहा कि जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है, उसका खुलासा होना चाहिए। दोनों पक्षों में मारपीट :थोड़ी देर में रिपीट कॉलोनी से पंकज के ससुरालवाले काफी संख्या में पहुंच गए। उनके यहां पहुंचते ही दोनों पक्ष के बीच हाथापाई के बाद मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। काफी देर तक शव का पोस्टमार्टम रुका रहा, लेकिन बाद में पुलिस के द्वारा दिए गए जांच के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।यह है मामला : मानगो रिपीट कॉलोनी में अपने ससुराल आए पंकज साहू की लाश रविवार सुबह पहाड़ी पर पेड़ से लटकती मिली थी। पंकज ने पैतृक संपत्ति के बंटवारे के बाद नाराज होकर घर छोड़ दिया था और 22 मार्च के बाद से ही ससुराल में रह रहा था।

No comments