Third party image reference
सितारों का अफेयर्स वाला कॉलम कभी खाली नहीं रहता। एक आध सितारे ही ऐसे होंगे, जिनका अफेयर्स वाला कॉलम अब तक खाली हो। इंडस्ट्री में काम करते-करते प्यार-व्यार हो ही जाता है। अभिनेत्रियों का अपने को एक्टर्स के साथ डेट पर जाना एक आम बात है।
Third party image reference
बॉलीवुड और साउथ की जानी पहचानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी कई अभिनेताओं को डेट कर चुकी है, जिसमें से बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती का नाम भी शामिल है। शायद आपको विश्वास ना हो लेकिन यही सच है। राणा को अभिनेत्री रकुल डेट कर चुकी है।
Third party image reference
'विनर' और 'एनटीआर' जैसी साउथ की फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ही रकुल और राणा की नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इन दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थी। फिर अचानक राणा और रकुल एक दूसरे से अलग हो गए थे। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान रकुल ने कहा था कि उनका राणा से सिर्फ कामकाजी रिश्ता था। वैसे 29 साल की हो चुकी रकुल ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अनमैरिड है और खुश हैं।
Third party image reference
रकुल प्रीत ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज फिल्म 'यारियां' से किया था, जिसमें उन्होंने एक क्यूट सी कॉलेज गर्ल का रोल निभाया था। पहली बॉलीवुड फिल्म के बाद वह बॉलीवुड से लंबे वक्त के लिए गायब हो गई थी। उसके बाद उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों का रुख कर लिया था। साउथ सिनेमा में उनका सिक्का बिना रुके चला। रकुल एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में दिखी। यह अभिनेत्री दे दे प्यार दे, मरजावां और शिमला मिर्च जैसी हिंदी फिल्मों के खातिर भी अभिनय कर चुकी है।