Breaking News

गर्भावस्था से जुड़े 25 रोमांचक तथ्य , click कर देखे पूरा program

गर्भावस्था कई बदलाबो से भरपूर होती है जिसमे कुछ बदलाब खूबसूरती लाते है, कुछ मूड स्विंग,कुछ शारीरिक बदलाब और कुछ परेशान करते है । तो चलिए इस पोस्ट में जानते है गर्भावस्था से जुड़े ऐसे ही 25 रोमांचक तथ्य ।

Copyright Holder: WhatsNew
  1. ज्यादातर महिलाओ में समान्य गर्भावस्था 280 दिनों या 40 सप्ताह की होती है पर कुछ में यह ज्यादा या कम भी हो सकती है ।
  2. काफी महिलाओ की एक्सपेक्टेड डिलीवरी डेट (EDD) गलत होती है ।
  3. कुछ महिलाओ को मॉर्निंग सिकनेस नहीं होती ।
  4. गर्भावस्था के आखिर महीने में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन की मात्रा में गिरावट लेबर के लिए मददगार होती है ।
  5. यदि माता पिता दोनों की हाइट लम्बी है और उम्र 35 से ज्यादा तो जुड़वाँ बच्चे होने के चांस ज्यादा होते है|
  6. समान्य स्त्री का गर्भाशय 50 से 60 ग्राम का होता है वही गर्भवती स्त्री का गर्भाशय बढ़कर 900 से 1000 ग्राम तक हो जाता है ।
  7. गर्भवती स्त्री के शरीर में खून की मात्रा 25 % तक बढ़ जाती है ।
  8. गर्भवती स्त्री के हृदय का काम 40 से 50 % अधिक बढ़ जाता है ।
  9. अधिक्तर गर्भवती महिलाओ को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होती है ।
  10. शोध से पता चला है कि गर्भावस्था में बढे वजन को मैनेज करने के लिए शरीर एक्स्ट्रा कोशिकाओं का निर्माण करता है ।
  11. बच्चा छटवे महीने से ही माँ कि आवाज़ को सुनना और पहचानना शुरू कर देता है ।
  12. हार्मोनल बदलाब के कारण माँ के मूड स्विंग होते है ।
  13. बढ़ी हुई खून कि मात्रा के कारण गर्भवती महिला के शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे अधिक पसीना निकलता है ।
  14. गर्भवती माँ के शरीर में बनने वाले एंटीबाडीज, गर्भ में बच्चे की संक्रमण से बचाव करते है ।
  15. गर्भवती माँ के शरीर में आंतो में दबाब से पाचन में कमी के कारण गैस की समस्या बनी रहती है ।
  16. गर्भावस्था में कुछ महिलाओ के मुँह का स्वाद बदल जाता है ।
  17. गर्भावस्था में पाचनतंत्र धीमा हो जाता है जो हार्ट बर्न का कारण होता है ।
  18. गर्भवती माँ में बढ़े हुए गर्भाशय के कारण स्वांस संबधी परेशानी उत्पन्न होती है ।
  19. गर्भावस्था के आखिर महीने में बच्चे के नीचे पहुंचने से स्वांस संबधी परेशानी में राहत मिलती है ।
  20. गर्भावस्था की पहली तिमाही में हार्मोनल बदलाब के कारण कुछ महिलाये मुंहासों से परेशान होती है |
  21. एक्स्ट्रा ब्लड फ्लो और हार्मोनल बदलाब गर्भवती स्त्री की खूबसूरती को बढाती है जैसे झुर्रियों का कम होना, बालो का लम्बा व मजबूत होना और चेहरे पर चमक आना ।
  22. 28 वे सप्ताह से जो कुछ माँ सूंघती है वही बच्चा भी सूंघना शुरू कर देता है ।
  23. शोध से पता चला है कि बच्चा गर्भ में ही सपने देखना शुरू कर देता है ।
  24. गर्भवती स्त्री का दिमाग सिकुड़ जाता है, वही आंखे बढ़ी हो जाती है ।
  25. डिलीवरी के बाद भी कुछ दिन धीमे Contractions होते है ।
उम्मीद है आपको इस पोस्ट में कुछ नया जानने मिला हो यदि आपके पास भी कोई ऐसे ही तथ्य है तो कमेंट में शेयर करे और हमे फॉलो करे ऐसे ही अन्य पोस्ट के लिए । धन्यवाद

No comments