Home
/
Unlabelled
/
कोरोना से जंग में 20 क्रिकेटर्स ने की मदद, जानिए किस खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा दान
कोरोना से जंग में 20 क्रिकेटर्स ने की मदद, जानिए किस खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा दान
कोरोना वायरस का कहर लगातार देश पर बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री रहत कोष में भारत के कई नागरिक अपना योगदान दे रहे हैं इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी मदद करने के लिए सामने आए।

कोरोना की जंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों में सबसे अधिक तीन करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराएं वही सुरेश रैना 52 लाख गौतम गंभीर 50 लाख और रोहित शर्मा 80 लाख दिए। शिखर धवन ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया लेकिन उसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।

टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 50 लाख, अजिंक्य रहाणे 1000000 ईशान किशन ढाई लाख और सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया वही बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 5000000 का चावल मदद के नाम पर देने की घोषणा की।

इस मुश्किल घड़ी में टीम इंडिया के महिला टीम के खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद की वहीं टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके पठान ब्रदर्स ने 4000 फेस मास्क वितरित करने की घोषणा की।

कोरोना से जंग में 20 क्रिकेटर्स ने की मदद, जानिए किस खिलाड़ी ने किया सबसे ज्यादा दान
Reviewed by kunal
on
12:08
Rating: 5
No comments