Breaking News

डॉक्टरों पर पत्थरबाजी करने वाले कई महिला सहित 17 गिरफ्तार, सबकी संपत्ति होगी जब्त

मुरादाबाद, 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डॉक्टरों पर हमला करने वाले कई महिला सहित 17 पत्थरबाज गिरफ्तार हुए हैं। इन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( NSA ) के तहत कार्यवाही होगी और सम्पत्ति जब्त होगी। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका आदेश दिया था।
पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़े गए लोगों की पहचान की गई थी, घटनास्थल के पास महिलाएं और पुरुष छत से पथराव करते देखे गए थे।
बता दें कि – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे घटनाक्रम पर सख्त नाराजगी जताई है. सीएम ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाए जाने के आदेश दिए हैं. सीएम के आदेश के अनुसार, नुकसान की भरपाई भी आरोपियों से की जाएगी।
बता दें कि – मेडिकल टीम पर उस वक्त पत्थरबाजी की गई जब कुछ डॉक्टर नवाबपुर हाजी मस्जिद इलाके में कोरोना मरीजों को लेने गए थे। इस पत्थरबाजी में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

No comments