यह था वीरेंद्र सहवाग का आखिरी वनडे मैच, कप्तान समेत यह थी प्लेइंग 11 और सहवाग का प्रदर्शन!
विरेंदर सेहवाग ने 3 जनवरी 2013 को अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला खेला था। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया। लेकिन हम इस लेख में जानेंगे कि जब वीरेंद्र सहवाग ने जब अपना अंतिम मुकाबला खेला था, तब क्या था मैच का परिणाम और टीम की कैसी प्लेइंग इलेवन थी। और कौन सा दिग्गज टीम का कप्तान था, तो आइए जान लेते हैं
Third party image reference
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।पाकिस्तान के लिए दोनों ही ओपनर बल्लेबाज नासिर जमशेद और मोहम्मद हाफिज ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। नासिर जमशेद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 बॉल में 106 रन बनाए जबकि मोहम्मद हाफिज ने 76 रनों की पारी खेल। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका और पाकिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट हासिल किए। जबकि भुवनेश्वर कुमार रविचंद्रन अश्विन और सुरेश रैना को एक-एक सफलता हाथ लगी।
Third party image reference
251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 42 रन के स्कोर पर गौतम गंभीर के रूप में भारत ने पहला विकेट खो दिया, जबकि 55 रनों के स्कोर पर विराट कोहली के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा। अपना आखिरी मैच खेल रहे वीरेंद्र सहवाग तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए तब भारत का स्कोर 59 रन था।
अपना आखिरी वनडे मैच खेल रहे वीरेंद्र सहवाग इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 42 बॉल में 31 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके भी लगाए। भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक नाबाद 54 रनों की पारी खेली। 48 ओवर में भारत की पूरी टीम 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच पाकिस्तान ने 85 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।


No comments