वजन बढ़ाने के लिये क्या करना चाहिये, देखें जवाब
फॉलो करें
नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप? आशा है अच्छे होंगे
एक बार फिर से स्वागत है आपका हमारी हेल्थ सीरीज की इस नई पोस्ट पर
दोस्तों, वजन पको संतुलित रखना हर व्यक्ति की इच्छा होती है। कुछ लोग इसे कम करना चाहते हैं तो कुछ लोग बढ़ाना चाहते हैं। जहां एक ओर एक तबका वजन घटाने के लिये जद्दोजहद कर रहा है वहीं आज भी काफी लोग वजन बढ़ाने के लिए परेशान हैं।

अगर आपको वजन बढ़ाना है तो आप अपने खाने पर ध्यान रखना होगा।आप अपने वजन को संतुलित रूप से बढ़ाएं ना कि अनुचित रूप से अतः अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढायें। आप अपने वजन के प्रति 2 ग्राम प्रोटीन ले जैसे आपका वजन 50 किलोग्राम है तो आपको प्रतिदिन 100 ग्राम प्रोटीन लेना आवश्यक है। इसमें अंडा, मीट, मछली, चिकन, दाल, केले, अंकुरित अनाज, डेयरी प्रोडक्ट शामिल है। इसके साथ ही वसा के लिए आप अलसी का तेल, मछली, सूखे मेवे, आदि को अपने आहार में शामिल करें। कार्बोहाइड्रेट के लिये ब्राउन राइस, आलू, शकरकन्द आदि लें।

इसके साथ ही आप सप्लीमेंट लेना चाहे तो ऐसे सप्लीमेंट का सेवन करें जो हानिकारक पदार्थों से ना बने हो अर्थात वजन बढ़ाने के लिए आप कोई शॉर्टकट ना लें। आप अच्छी क्वालिटी का व्हे प्रोटीन ले सकते हैं तथा घर पर भी आप प्रोटीन शेक बना सकते हैं।

साथ ही आप व्यायाम करें जिसमें अगर आप योग कर सके तो सर्वांगासन और पवनमुक्तासन आपके लिए सही रहेंगे। इसके साथ ही अगर आप जिम जा सके तो वेटलिफ्टिंग आदि करें। जिसमें पुश-अप, बेंच प्रेस आदि शामिल है। चमत्कार की उम्मीद न रखें मेहनत करते रहें और अच्छा खानपान करें। निश्चित ही आपका वजन अवश्य बढ़ेगा फिर भी असुविधा होने पर अपने चिकित्सक से मिलें। अगर आपके शरीर में कुछ कमी होगी जिससे वजन नहीं बढ़ रहा है तो उसका इलाज होने के बाद आपके वजन में सुधार आयेगा।
तो दोस्तों, कमेंट में अपना वजन लिखें, साथ ही अपनी उम्र भी लिखें। ताकि हम आपके लिये डाइट चार्ट बना सकें।
वजन बढ़ाने के लिये क्या करना चाहिये, देखें जवाब
Reviewed by kunal
on
04:02
Rating: 5
No comments