मोटापे की तरह ही दुबलापन भी कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। अक्सर ये समस्या उन लोगों के साथ होती है, जिन्हें भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने के कारण भोजन करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इससे शरीर की धातुओं का पोषण नहीं होता। ऐसे में शरीर दुबलेपन का शिकार हो जाता है। शरीर को मोटा करना और शारीरिक कमजोरी को दूर करने का सबसे बढ़िया पॉइंट है कि आप घरेलू नुस्खे अपनाइये क्यूंकि इनसे आपके शरीर को कोई भी नुक्सान नहीं होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनसे दुबलापन दूर होता है।

www.google.com
1. वजन को बढ़ाने के लिए आप इन्हे कच्चा या भिगों कर और अंकुरित करके खा सकते है। सबसे पहले थोड़े से चनो और सोयाबीन को रात के समय सोने से पहले थोड़े से पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इन्हें अंकुरित करने के लिए रख दें। सोया और चने को भिगो कर खाने से यह जल्दी पच जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। और खाने के 10 मिनट बाद 1 गिलास दूध पी लें। इनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा।

www.google.com
2. अगर आप खाना खाने के दौरान ये ध्यान नहीं देते है कि आप क्या खा रहे है और क्या नहीं रहे है तो ये सबसे बड़ा कारण होगा आपके शरीर के दुबले होने का। आपको खाना खाने के दौरान डाइट में कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ाएं। अध‌िक कैलोरी वाली डाइट जैसे रोटियां, राजमा, सब्जियां, और केले जैसे फल आदि की मात्रा बढ़ाएं। ऐसा करते हुए आप दिन में कई बार थोड़ी थोड़ी डायट ले सकते है।

www.google.com
3. बादाम को पीसकर मक्खन व मिश्री के साथ मिलाकर खिलाने से लाभ होता है। परंतु इसके पश्चात एक गिलास गरम दूध अवश्य पीना चाहिए। रात को भीगे हुए बादामों को प्रात:काल छिलका उतारकर भली प्रकार,पीस लें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पी लें। अधिक गर्मी के दिनों में इसे दूध में मिश्री के साथ मिलाकर पीने से लाभ होता है। बादामों की गिरी को छीलकर प्रात:काल पीस लें। पिसी हुई लुगदी को एक कड़ाही में घी डालकर भूनें। जब इस लुगदी का रंग भूरा होने लगे तो उसमें आवश्यकतानुसार दूध डालकर एक-दो उबाल आने दें। पीने लायक गरम रहने की स्थिति में इसे पी लें।
आप अपनी समस्या के बारे में हम से कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फॉलो बटन पर क्लिक करके अपनी समस्या के बारे में पूछ सकते हैं, हम आपकी समस्या का जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे।