कोरोना वायरस से जंग लड़ रही कनिका कपूर की हालत हुई नाजुक, परिवार ने की एयरलिफ्ट की मांग
कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी से जंग लड़ रही हैं. दरअसल चौथी बार हुई टेस्ट रिपोर्ट भी उनकी कोरोना पॉजिटिव आई है. जो कनिका कपूर के नाजुक हालात को बयां कर रही है. अस्पताल में कनिका कपूर का इलाज चल रहा है. लेकिन बताया जा रहा है कि इसका असर उन पर काम नहीं कर रहा है. इस समय कनिका का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है. जहां पर उन्हें भर्ती हुए पूरे 10 दिन बीत चुके हैं.
Third party image reference
चौथी बार कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनके पूरे परिवार का हाल बेहाल है. कनिका के घरवाले अब उन्हें एयरलिफ्ट कराने की मांग कर रहे हैं. दरअसल हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका की हालत इस समय बेहद नाजुक है. उन पर दवाइयों का भी असर कम हो रहा है. इस समय कनिका का इम्यूआन सिस्ट म कोराना की लड़ीई में हार मानने लगा है. इसलिए उनके परिवार वाले चाहते हैं कि कनिका का इलाज किसी दूसरे अस्पताल में हो. लेकिन इस समय पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है, इसलिए अभी उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट कराना मुश्किल है.

No comments