Third party image reference
दोस्तों, कोरोना वायरस से संक्रमित सिंगर कनिका कपूर अब भी लखनऊ के हॉस्पिटल में है और हाल ही में हमने आपको बताया था कि कनिका कि चौथी मेडिकल रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है जिसके बाद खुद कनिका और उनका परिवार काफी परेशान था। हालाँकि, लखनऊ के संजय गाँधी पीजीआई हॉस्पिटल में कनिका का इलाज चल रहा है और इस हाॅस्पिटल के डिरेक्टर डाॅक्टर आर के धीमन ने कनिका की तबियत पर 4 बड़े खुलासे किए है।
1) तबियत पहले से बेहतर हो रही है
Third party image reference
जी हाँ, कनिका के जो फैंस उनकी चौथी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आने से परेशान हो रहे थे उन्हें बता दें कि डॉक्टर आर के धीमन का कहना है कि कनिका की हालत अब स्टेबल है और पहले से बेहतर है और चिंता की कोई बात नहीं है। यानी अब डरने वाली कोई बात नहीं है।
2) अभी 2 से 3 हफ्ते और रहेगी निगरानी
Third party image reference
हालाँकि, कनिका के जो फैंस ये जानना चाहते थे कि कनिका को डिस्चार्ज कब मिलेगा तो उन्हें बता दें कि अब क्योंकि, कनिका की अब तक की चारों रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और अगर कनिका की पाँचवी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आएगी तो उन्हें तब तक निगरानी में रखा जाएगा। यानी जब तक उनकी रिपोर्ट नेेेेेेेेगेटिव नहीं आती तब तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।
3) कनिका की तबियत बिगड़ने की ख़बर झूठी
Third party image reference
कुछ खबरों में दावा किया जा रहा था कि कनिका की तबियत काफी बिगड़ गई है क्योंकि, उनकी अब तक की सारी रिपोर्ट्स पाॅजिटिव आई है। लेकिन, इस पर डॉक्टर धीमन का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सारी खबरें झूठी और बेबुनियाद है। कनिका की तबियत में सुधार हो रहा है।
4) कनिका नहीं कर रही कोई नखरे
Third party image reference
आपको बता दें कि ऐसी खबरें सामने आई थी कि हॉस्पिटल में कनिका मरीज़ नहीं बल्कि एक स्टार की तरह पेश आ रही थी और हॉस्पिटल स्टाफ को अपने नखरे दिखा रही थी। लेकिन, इस पर भी डॉक्टर धीमन ने खुलासा करके कहा है कि कनिका ऐसा कुछ नहीं कर रही है, कनिका कोई नखरे नहीं कर रही है।
जाहिर है डॉक्टर धीमन के इन खुलासे के बाद कई बातें साफ हो चुकी है जो अब तक अनिका को लेकर कही जा रही थी। आपको बता दें कि कनिका के साथ साथ उनके फैंस भी उनकी पाँचवी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है और सब यही दुवा कर रहे है कि कनिका की ये रिपोर्ट नेगेटिव आए और वो जल्दी से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने परिवार के पास लौट जाए।